Sunday, December 3, 2023

UP: BJP की एक और लिस्ट हुई जारी, 13 मंत्री समेत कई दिग्गज मैदान में

BJP ने आज 7 वीं लिस्ट जारी करते हुये 91 प्रत्याशियों की घोषणा की है, वहीं अभी तक 295 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। बता दें कि इस लिस्ट में 13 मंत्रियों के नामों का ऐलान किया गया है, जोकि इस बार मैदान में उतरेंगे साथ ही 9 महिलाओं को भी इस लिस्ट में स्थान मिला है।

वहीं इन महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से है, साथ ही CM योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट इस बार बदल दी गयी है, जहाँ अब वह धनघटा की जगह खजनी से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गाँधी के सलाहकार टीम के सदस्य पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है, वहीं इसके पहले 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था।

वहीं इस लिस्ट में पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को बहराइच सदर सीट, इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता नंदी को टिकट, इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह, डुमरियागंज से राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अयोध्या से वेदप्रकाश गुप्ता, गोंडा से ब्रजभूषण शरण के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। वहीं जाति आधारित इस लिस्ट की बात करें तो यहाँ OBC को 23 सीटें, ठाकुर को 21 सीटें, SC को 22 सीटें, ब्राम्हण को 21 सीटें, कायस्थ को 02 सीटें, भूमिहार को 2 सीटें साथ ही यादवों को भी 3 सीटें दी गयी है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles