आज UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने UP Assembly Election 2022 का बिगुल फूँक दिया, आज वह अपने उन्नाव के दौरे पर थे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने सन 2012 में भी यहीं से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद सपा ने प्रदेश में सत्ता पायी थी। आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल की जयंती पर उन्नाव में कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें अखिलेश यादव शिरकत करने पहुँचे थे।
इस दौरान अखिलेश यादव बस रूपी वाहन में सवार होकर आये, सन 2012 इसी तरह अखिलेश यादव ने पूरे जनपद में घूमकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।उन्नाव जनपद सपा के लिये हमेशा लकी रहा है, वहीं अखिलेश यादव इस बार के चुनाव की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते है। वहीं विपक्षी दल इसे टोटके के रूप में देख रहें है, क्योंकि 2012 के चुनाव जैसी कई चीजें आज अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम में दोहराई गयी हैं।
वहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने BJP पर चुटकी लेते हुये हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी न तो लैपटॉप चला पाते हैं, न ही बिजली कारखानों की जानकारी रखते हैं। इसी के चलते प्रदेश में बिजली के उत्पादन प्लांट नहीं लग पा रहे हैं। BJP के शासनकाल में न तो किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है, न ही UP के नौजवानों को रोजगार मिल पाया है।