Friday, September 29, 2023

UP BJP की बड़ी बैठक कल, विधानसभा चुनाव को लेकर कसी जा रही कमर

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की तैयारियां और तेज हो गयी है। नये नये पैंतरों के साथ नये चेहरों को जोड़ने की जोर-आजमाइश शुरू हो गयी है। इसी क्रम में कल BJP की बड़ी बैठक होने वाली है, इस बैठक को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस बैठक में मुख्यता फोकस आगामी विधानसभा चुनाव पर रहेगा।

वहीं यह बड़ी बैठक लखनऊ पार्टी कार्यालय में आयोजित होगी, दूसरी तरफ दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय नेता भी इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं विभिन्न जनपदों के कार्यसमिति के सदस्यों के इसमें हिस्सा लेने की खबर है। दूसरी तरफ पंचायत चुनावों में BJP की जीत के बाद कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं उनके इस उत्साह की असली परीक्षा 2022 के चुनावों में है।

वहीं यह बैठक 7 जुलाई को होने वाली थी लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के चलते इसे रोक दिया गया था। वहीं इस बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं में चुनावी जीत का मंत्र फूकेंगे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles