Friday, September 29, 2023

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव: नामाँकन के दौरान चले हथगोले,कई लोग घायल

खबर UP के सीतापुर जिले से सामने आ रही है। जहाँ ब्लॉक प्रमुख के नामाँकन के दौरान खासा बवाल हो गया है, इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक थाना कमलापुर के अंर्तगत आने वाले कसमंडा ब्लॉक में BJP की प्रत्याशी गुड्डी देवी अपना नामाँकन कराने के बाद वहाँ से चली गयी।

दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी भी अपना नामाँकन करने , ब्लॉक स्थल पहुँची तो उन्हें रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी के समर्थकों को रोकने वाले लोगों में से गुड्डी देवी के समर्थक थे। वहीं मुन्नी देवी ने पहले BJP से ही दावेदारी ठोकी थी लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया था, जिसके चलते वह निर्दलीय ही पर्चा भरने पहुँची थी। बस इसी को लेकर कहासुनी हो गयी और विवाद बढ़ गया। मौजूदा स्थान में ही कुछ ही देर में गोलियां चलने लगी इसके साथ हथगोले भी चलने लगे।

वहाँ मौजूद भीड़ में इस घटना से अफरातफरी मच गयी और लोग यहाँ वहाँ भागने लगे। इस दौरान वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते नजर आये। वहीं थोड़ी देर बाद इस घटनास्थल में माहौल शांत हुआ, पुलिस के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है, इस घटना में घायल लोंगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है, वायरल वीडियो के जरिये बवाल करने वाले लोंगो की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles