UP में विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं का दल बदलना लगातार जारी है, इसी क्रम में आज BSP से विधायक रहे जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने आज BJP का दामन थाम लिया, लखनऊ में आज BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत देव सिंह ने उन्हें खुद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। आपको बता दें कि पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू पर 2009 में BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी का मकान फूँकने का आरोप लगा था, जिसके बाद 2018 में उनके ऊपर FIR भी दर्ज हुई थी।
आज BJP के प्रदेश मुख्यालय में जितेंद्र सिंह के अलावा कई और लोंगो ने BJP की सदस्यता ली है, इसमें आगरा की डॉ बीना लवानिया भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू पर कई आपराधिक मामले दर्ज है, वहीं वह 2011 में एक मामले में फंस करके जेल भी जा चुके है। मूलतः अयोध्या के रहने वाले जितेंद्र सिंह बीकापुर विधानसभा सीट से BSP विधायक भी रह चुके हैं।
इसके अलावा जितेंद्र सिंह पिछले दस सालों में तीन बार दलों की अदला-बदली की है, 2011 में उन्हें BSP ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद उन्होंने BSP के खिलाफ बगावत करनी शुरू कर दी थी और पीस पार्टी में शामिल हो गये थे, इसके बाद फिर से BSP में शामिल होकर अब BJP के साथ नयी शुरुआत कर रहें हैं।