UP में चुनावी माहौल गर्म है, जहाँ राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है, ऐसे में आज UP BJP ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं इस के विधानसभा चुनावों में CM Yogi आदित्यनाथ भी ताल ठोकेंगे, जहाँ वह गोरखपुर से मैदान-ए-जंग में होंगे।
वहीं इसके पहले सन 2003-04 में CM रहते हुये मुलायम सिंह यादव ने गुन्नौर से चुनाव लड़ा था, साथ ही रिकॉर्ड 1.83 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं अब CM योगी आदित्यनाथ ने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में होंगे, जिसके लिये UP BJP ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहाँ मुकाबला कड़ा होने की संभावना है।
इसके साथ ही कैराना सीट से मृगांका सिंह, इसके साथ ही छर्रा से विधायक रविंद्रपाल सिंह, इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर से विधायक अनूप प्रधान रतौली, अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह आदि को टिकट दिये गये हैं। वहीं आज जारी विधानसभा सीट में महिलाओं के लिये 10 सीटें, OBC के लिये 44 सीटें और SC के लिये 19 सीटें घोषित की गयी हैं। बता दें आज BJP ने पहले चरण की 58 सीटों में 57 उम्मीदवारों और दूसरे चरण की 55 सीटों में 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।