उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की शनिवार रात तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत है।
वहीं उनका इलाज मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत स्थिर है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले सप्ताह भी उनको संस्थान में भर्ती कराया गया था उनकी जाँच में यह स्पष्ट हुआ है कि यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ BJP के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का हाल-चाल लेने पहुँचे।