Monday, June 5, 2023

UP: घर में मिले चार शव, तंत्र मंत्र पर संशय

UP के आगरा में एक बड़ी घटना सामने आयी है, जहाँ एक घर में चार शव संदिग्ध अवस्था में पाये गये है। जानकारी के मुताबिक एक महिला और उनके तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। घटना कूचा साधुराम थाना क्षेत्र की है, जहाँ पर रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक दो साल पहले रेखा राठौर का तलाक हो गया है, वहीं उनके पति सुनील राठौर अन्य जगह निवास करते हैं।

आज सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था, और उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं यह नजारा जब पड़ोसियों ने देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की शंका जाहिर हुई, वहीं उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं पुलिस घर का नजारा देख दंग रह गयी, क्योंकि वहाँ चार रक्तरंजित शव पड़े हुये थे।

वहीं पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर चार नींबू, हल्दी, दिया जैसे तंत्र मंत्र के सामान मिले हैं, जिससे आशंका जताई कि यह सब तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुआ है। वहीं घर में सामान भी बिखरा पड़ा हुआ जिसके कारण लूटपाट की आशंका भी है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles