संसद के मानसून सत्र के दौरान एक अहम जानकारी निकल करके सामने आयी है, महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है। इस जानकारी के अनुसार देश में कुल 9.3 लाख बच्चे कुपोषित है, जिनमें से 6 महीने से लगाकर 6 साल तक बच्चे शामिल है। वहीं UP में यह आकंड़ा पूरे देश भर में सबसे ज्यादा है जहाँ 4 लाख बच्चे कुपोषित हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसके बाबत जानकारी देते हुये कहा कि ICSD-RRS के अनुसार, देश में 9,27,606 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं, जिसमें से 3,98,359 लाख UP से हैं। वहीं कुपोषण को रोकने के लिये सरकार हर-भरसक प्रयास कर रही है, उन्होंने आगे बताते हुये कहा कि Intergrated Child Development Services के जरिये 6 माह से 6 वर्ष के आयु वर्ग के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार प्रदान किया जाता है, कुपोषण को कम करने के उद्देश्य से मंत्रालय ने 2017-18 से 2020-21 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 5312.7 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।
उन्होंने आगे बतलाया कि पोषण अभियान के तहत वर्ष 2022 तक 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्टंटिंग को 38.4 % से 25 % तक कम करने का सरकार का लक्ष्य है।