Thursday, September 28, 2023

UP: अटकलों पर लगा विराम, AK शर्मा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष,गीता शाक्य को भी नयी जिम्मेदारी

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के अंदर घमासान की खबरें आ रही थी,लेकिन सभी अटकलों को आज विराम लग गया है। पूर्ववत में हुई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,UP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,संगठन मंत्री सुनील बंसल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है वहीं बीजेपी ने सभी मोर्चो की जिम्मेदारियों की घोषणा भी इसके साथ की है।

आपको बता दें कि इन नियुक्तियों में से प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद) को युवा मोर्चा,गीता शाक्य (औरैया) को महिला मोर्चा,कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा,नरेंद्र कश्यप (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियां दी गयी है। इस बदलाव को विधानसभा चुनाव से जुड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया है तथा उन्होंने मंत्र भी दिया कि संगठन के साथ समन्वय बना रहे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles