Tuesday, June 6, 2023

UP: बहू ने 6 लाख की सुपारी दे, ससुर की कराई हत्या, जानें क्या रही वजह

कलयुग में रिश्तों को कलंकित होने में समय नहीं लगता है, जब अपने ही एक दूसरे को ना देखना पसंद करने लगते है तो कई साजिशों को अंजाम देने लगते है। ऐसा ही मामला सामने आया है UP के मेरठ से, जहाँ रिश्तों का गला घोंट बहू ने अपने पिता समान ससुर की हत्या करा दी। जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र का है।

जहाँ बीते 28 जून को किसान सतपाल सिंह की हत्या उनके घर के बाहर गोली मारकर कर दी गयी थी। वहीं पुलिस के लिये हत्या की गुत्थी सुलझाना बड़ा ही पेचीदा हो गया था। वहीं पुलिस ने जाँच बढ़ाते हुये इस मामले को लेकर परिवारजनों से बात की तो मामला सुलझ सका है। जानकारी के मुताबिक सतपाल सिंह की बहू शालिनी के पति की मृत्यु दो साल पहले हो चुकी है, जिसके बाद बहू शालिनी जमीन में अपना हिस्सा माँगने लगी इसके बाबत सतपाल सिंह के घर में कई बार झगड़ा भी हो चुका था।

वहीं अपने मन मुताबिक चीजें न देख सतपाल सिंह की बहू ने अपने ही ससुर की हत्या की साजिश रच डाली। सतपाल सिंह की बहू शालिनी ने गाँव के ही रहने वाले जुल्फिकार और अन्य व्यक्तियों के साथ इस पूरी घटना को अंजाम दिया, इसके लिये 6 लाख रुपयों के शूटरों की व्यवस्था भी की गयी। वहीं घटना के अंजाम देने से दो महीने पहले ही इस घटना की पृष्ठभूमि तैयार कर ली गयी थी। इसके बाद अपराधियों ने ग्राम ततिना में सतपाल सिंह की पहचान की और इसके बाद इस पूरी घटना को अंजाम दे डाला, वहीं पुलिस ने शालिनी और उसके परिवार के लोंगो समेत 6 लोंगो को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles